एक बार फिर JDU के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे वशिष्ठ नारायण सिंह, दाखिल किया नामांकन

Edited By prachi,Updated: 19 Sep, 2019 01:45 PM

vashistha narayan singh will become the state president of jdu

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को फिर से बिहार जदयू की कमान संभालने का फैसला लिया है। वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सिंह ने गुरुवार को ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को फिर से बिहार जदयू की कमान संभालने का फैसला लिया है। वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सिंह ने गुरुवार को ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की समय सीमा की अवधि समाप्त होने तक मात्र एक ही नामांकन दाखिल हुआ। इस कारण यह तय है कि जदयू के राज्यसभा सांसद निर्विरोध रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 20 सितंबर को आधिकारिक तौर पर उनके निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने 30 नवंबर 2010 को पहली बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। वशिष्ठ नारायण सिंह सीएम नीतीश कुमार के विश्वास पात्र और पार्टी में सवर्णों का चेहरा हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!