कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज, इन नेताओं ने ट्वीट कर किया कोटि-कोटि नमन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Jan, 2019 01:12 PM

today birth anniversary of karpuri thakur

बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) का आज जन्मदिवस है। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था। जननायक की जयंती पर सभी नेताओं ने ट्वीट कर उनको कोटि-कोटि नमन किया है।

पटनाः बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) का आज जन्मदिवस है। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था। जननायक की जयंती पर सभी नेताओं ने ट्वीट कर उनको कोटि-कोटि नमन किया है।

PunjabKesariसुशील कुमार मोदी ने (Sushil Kumar Modi) ट्वीट किया कि सादगी और इमानदारी की प्रतिमूर्ति, गरीबों और वंचितों की सशक्त आवाज, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

PunjabKesariलालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि गरीबों, वंचितों और शोषितों के जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे समाजवाद के ध्वजवाहक पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनके जन्मदिवस पर सादर शत्-शत् नमन व कोटि-कोटि प्रणाम।

PunjabKesariतेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर लिखा कि स्वतन्त्रता सेनानी, वंचितों, उपेक्षितों और उत्पीडितों के लिए ताउम्र संघर्ष करने वाले माटी के लाल, सामाजिक न्याय के प्रेणता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिवस पर शत्-शत् नमन।

जानिए, कौन हैं कर्पूरी ठाकुर
कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौझिया में हुआ था। जननायक के पिता का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता का नाम रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!