तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जन्मदिन पर दी बधाई, लोगों से किए वादे दिलाए याद

Edited By Nitika,Updated: 01 Mar, 2020 12:03 PM

tejashwi yadav congratulates nitish kumar on his birthday

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर सभी राजनेताओं के द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। वहीं नीतीश कुमार के जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए लोगों से किए वादे भी याद दिलाए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर सभी राजनेताओं के द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। वहीं नीतीश कुमार के जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए लोगों से किए वादे भी याद दिलाए।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय अभिभावक नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे। वहीं तेजस्वी यादव ने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नीतीश कुमार को लोगों से किए वादों को भी याद करवाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों से यह भी वादा करना चाहिए कि वह राज्य को 7 करोड़ नौकरियां और विशेष दर्जा प्रदान करेंगे। इसके साथ ही बेरोजगारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग देंगे।


बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जन्मदिन को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से उठे लोकप्रिय नेता नीतीश बिहार का विकास करने में अग्रणी रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!