Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Jan, 2019 03:56 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में आयोजित रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ मोदी-शाह से हाथ...
पटनाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में आयोजित रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ मोदी-शाह से हाथ मिलाने वाला ही हरिश्चंद्र है।
तेजस्वी ने कहा कि मोदी एक झूठ के साथ 10 झूठ मुफ्त बोलते हैं। मोदी झूठ के प्रचारक हैं। मोदी ने बिहार की बोली लगाई थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता में अनेकता है। विपक्ष देश के लिए सुई का काम करेगा। चौकीदार समझ लें कि देश की जनता थानेदार है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में कहते हैं 'करबो, लड़बो, जीतबो रे' और बिहार में 'करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा' इसी जज्बे की बदौलत केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है। मोदी की राजनीति दिखावटी, बनावटी, मिलावटी और सजावटी है। इनसे बच के रहने की जरूरत है।