Edited By prachi,Updated: 12 Jan, 2019 12:03 PM
रालोसपा(RLSP) उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) द्वारा शिक्षकों को लेकर दिए गए बयान से पूरे बिहार के शिक्षक आक्रोशित हैं। कुशवाहा ने कहा था कि बिहार के शिक्षकों को 100 तक गिनती भी नहीं आती है। इस पर गुस्साए शिक्षकों(Teachers) ने कुशवाहा के पुतले पर...
भोजपुरः रालोसपा(RLSP) उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) द्वारा शिक्षकों को लेकर दिए गए बयान से पूरे बिहार के शिक्षक आक्रोशित हैं। कुशवाहा ने कहा था कि बिहार के शिक्षकों को 100 तक गिनती भी नहीं आती है। इस पर गुस्साए शिक्षकों(Teachers) ने कुशवाहा के पुतले पर गिनकर 100 बार चप्पलें मारते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की।
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कुशवाहा ऐसा नहीं करते हैं तो संघ उन पर मानहानि का मुकदमा करेगा। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा का पुतला दहन भी किया गया।
जिला महासचिव रजनीकांत सिंह ने कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के तमाम शिक्षक सभी मानदंडों को पूरा करने के बाद ही शिक्षक बने हैं। कुशवाहा सहित कई अनपढ़ लोग संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
रजनीकांत सिंह ने कहा कि कुशवाहा पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद जंदाहा कॉलेज में प्रोफेसर बने लेकिन बच्चों को शिक्षा नहीं देने की मनोदशा ने उन्हें शिक्षक बनने के बजाय राजनेता बना दिया। उन्होंने कहा कि अगर कुशवाहा के द्वारा आगे भी ऐसे ही बयान दिए गए तो लोकसभा के चुनाव में बिहार के सभी जिलों में काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया जाएगा।