गिरिराज ने पूछा- आवाज नहीं उठाऊं तो क्या आत्महत्या कर लूं? JDU बोली- किसने रोका

Edited By prachi,Updated: 24 Sep, 2019 01:47 PM

statement of giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के लोग सूखा व बाढ़ से परेशान हैं। ऐसे में आवाज...

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के लोग सूखा व बाढ़ से परेशान हैं। ऐसे में आवाज नहीं उठाएं तो क्या आत्महत्या कर लें? इस बयान के बाद जदयू ने गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के लोग सूखा व बाढ़ से परेशान हैं। ऐसे में आवाज नहीं उठाएं तो क्या आत्महत्या (Suicide) कर लें? जो हालात हैं उसमें सरकार से मांग नहीं करें तो किससे करें? गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय को सूखाग्रस्‍त क्षेत्र भी घोषित नहीं किया गया है। वहीं इस पर जदयू ने सिंह के इस बयान पर करारा पलटवार किया है।

जदयू के संजय सिंह ने गिरिराज को बुजदिल करार देते हुए कहा कि गिरिराज राजनीति में सबसे डरपोक हैं। जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह को आत्महत्या की बात नहीं करनी चाहिए। उन्‍होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे किसी को आत्महत्या करने से किसी ने रोका है क्या? साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार राज्‍य में बाढ़ व सूखे को लेकर गंभीर है।

बता दें कि हाल ही में जदयू की बैठक में नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि जो लोग गठबंधन में खचपच करने में लगे हैं उनको विधानसभा चुनाव के बाद जवाब मिलेगा। वहीं नीतीश कुमार के इस बयान पर ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने भी करारा पलटवार किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!