पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली, जानिए किस नेता ने क्या कहा

Edited By prachi,Updated: 03 Feb, 2019 04:22 PM

rally of congress in patna

रविवार को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़, राज्यस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजद नेता तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद...

पटनाः रविवार को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़, राज्यस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजद नेता तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव भी इस रैली में शामिल हुए।

लोकतांत्रिक जनता दल शरद यादव का संबोधन 
रैली को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि देश से भाजपा और एनडीए को हटाना है। देश में बेरोजगारी बढ़ी और भारत में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में संविधान खतरे में है। 

राहुल गांधी का मतलब संघर्ष का प्रतीकः भूपेश बघेल 
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी का मतलब संघर्ष का प्रतीक है। सभी को मिलकर एनडीए के खिलाफ लड़ना होगा। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन 
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गंगा की सफाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसकी नीयत साफ नहीं वो कैसे गंगा साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी से नौजवान और किसान सवाल पूछ रहे हैं। 

मोदी जी के सारे वादे जुमला साबित हो रहेः अशोक गहलोत 
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी सभा को देखकर देश मजबूत हो रहा है। गांधी मैदान की रैली से पूरे देश को संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में देश को धोखा दिया गया, ना कालाधन आया न रोजगार मिला। मोदी जी के सारे वादे जुमला साबित हो रहे हैं। देश में केवल मोदी और अमित शाह राज कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!