Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 May, 2018 11:32 AM
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के घर जल्द ही विवाह की शहनाई बजने वाली है। मीडिया में रामविलास पासवानके बेटे चिराग की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि उनकी शादी अभी तय नहीं हुई है।
पटना: लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के घर जल्द ही विवाह की शहनाई बजने वाली है। मीडिया में रामविलास पासवान के बेटे चिराग की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि उनकी शादी अभी तय नहीं हुई है।
दरअसल, रामविलास पासवान की पत्नी के जन्मदिन पर बुधवार को उनका पूरा परिवार एक साथ पटना आवास पर पहुंचा। परिवार के लोगों के पटना में आने की वजह गर्मी की छुट्टी बताई गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि चिराग की होने वाली दुल्हनिया की तलाश अंतिम चरण में है।
बता दें कि, रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान बॉलीवुड में काम करने के बाद राजनीति में आए। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह जमुई से सांसद बने। इसके साथ ही लोजपा में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।