Edited By prachi,Updated: 12 Nov, 2019 01:58 PM
बिहार में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 30 वर्षों के लालू व नीतीश के शासन में जनता को सिर्फ ठगा गया है।
पटनाः बिहार में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 30 वर्षों के लालू व नीतीश के शासन में जनता को सिर्फ ठगा गया है।
पप्पू यादव प्रखंड के पटेल हॉल्ट सहवाजपुर गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। हत्या, लूट, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पप्पू यादव ने कहा कि जहां इस आधुनिक युग में दुनिया चांद पर जाने की तैयारी कर रही है। वहीं हमारा प्रदेश पाताल में गोते लगा रहा है।
जाप अध्यक्ष ने कहा कि पटना में जलजमाव के समय राज्य सरकार लोगों को परेशानी में छोड़कर भाग खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी अस्पताल व स्कूल में जाकर राज्य की बदहाली के हालात देखे जा सकते हैं।