Edited By prachi,Updated: 29 Aug, 2018 06:36 PM
बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला को अपनी बेटी और दामाद के झगड़े के बीच पड़ना बहुत महंगा पड़ गया। पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बचाव के लिए बीच आई सास को दामाद ने गोली मार दी जिसके चलते महिला की घटनास्थल ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी...
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला को अपनी बेटी और दामाद के झगड़े के बीच पड़ना बहुत महंगा पड़ गया। पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बचाव के लिए बीच आई सास को दामाद ने गोली मार दी जिसके चलते महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, चेरिया बरियारपुर का रहने वाला लक्ष्मण सहनी अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए ससुराल बहोरचक गांव पहुंचा था। इसी दौरान रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान व्यक्ति की सास फूलकुमारी देवी ने बीच में आकर झगड़े को निपटाने की कोशिश की।
इसी बात पर गुस्साए महिला के दामाद लक्ष्मण ने अपनी सास को गोेली मार दी जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।