BJP नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांडः मुख्य आरोपी बृजेश मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By prachi,Updated: 13 Oct, 2018 04:44 PM

बिहार पुलिस ने भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाजपा नेता के हत्याकांड का...

पटनाः बिहार पुलिस ने भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाजपा नेता के हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा पडसैरा गांव छिपा हुआ है। इसके चलते पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्रजेश पर पचास हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। ब्रजेश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 12 फरवरी 2016 अपराधियों ने भोजपुर के सोनबरसा बाजार में भाजपा नेता की हत्या उस समय की थी जब वह एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। कुछ दिन पहले अपराधियों ने भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा को भी मौत के घाट उतार दिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!