दहेज लोभियों ने महिला की जहर देकर की हत्या, पिटाई कर फोड़ी एक आंख

Edited By prachi,Updated: 23 Sep, 2018 05:17 PM

dowry lovers kill a woman by poisoning her beat her with an eyebrow

बिहार के नालंदा जिले में दहेज प्रताड़ना और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दहेज लोभी ससुरालियों ने अपनी बहु की जहर देकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी निर्मम पिटाई कर उसकी एक आंख भी फोड़ दी...

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में दहेज प्रताड़ना और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दहेज लोभी ससुरालियों ने अपनी बहु की जहर देकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी निर्मम पिटाई कर उसकी एक आंख भी फोड़ दी। महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया और घर के बाकी सदस्य फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

मामला नालंदा जिले के फुलवरिया गांव का है। यहां दहेज लोभी 10 ससुरालियों ने बहु बबीता की जहर देकर हत्या कर दी। इस पर पर्दा डालने के लिए ससुराल वालों ने बबीता की लाश को जहानाबाद के गोविंदपुर गांव में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जहानाबाद के गोविंदपुर गांव में स्थानीय लोगों ने खेत में एक महिला का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला का नाम बबीता देवी है और वह नालंदा जिले की फुलवारिया गांव की रहने वाली है।

इस मामले में महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। मृतका के भाई विद्यानंद कुमार ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से बबीता को सास और ससुर दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!