Edited By prachi,Updated: 05 Sep, 2018 11:16 AM
बिहार के आरा जिले में अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के चलते इलाके में हड़कम्प मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया इलाके की है। 35...
भोजपुरः बिहार के आरा जिले में अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के चलते इलाके में हड़कम्प मच गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया इलाके की है। 35 वर्षीय संतोष कुमार अपने घर में था। इसी दौरान दो व्यक्ति घर पर आए और अपनी झूठी पहचान बताते हुए घर के अंदर घुस गए। संतोष की पत्नी अपराधियों को मेहमान समझ कर उनके लिए चाय बनाने गई, तभी अपराधियों ने संतोष के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
बिहार में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के भोजपुर जिले में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार की घटनाएं प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। इन घटनाओं को लेकर विपक्ष भी लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है।