Edited By prachi,Updated: 14 Jun, 2019 11:31 AM
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो राजद नेताओं को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। दोनों नेताओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले...
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो राजद नेताओं को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। दोनों नेताओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कांटी थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव और उमाशंकर प्रसाद बीती रात बलहा से अपने परिजन के यहां से लौट रहे थे तभी शेरना में अज्ञात बाइक सवारों ने दोनों को गोली मार दी। सुरेंद्र को दो और उमाशंकर को 4 गोलियां लगी हैं। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में एक बार फिर आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं के चलते राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।