Edited By Deepika Rajput,Updated: 12 Nov, 2018 10:22 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अनंत कुमर जी एक मेहनती राजनेता और एक प्रशंसनीय सामाजिक कार्यकर्ता थे। कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान था। उन्हें...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अनंत कुमर जी एक मेहनती राजनेता और एक प्रशंसनीय सामाजिक कार्यकर्ता थे। कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान था। उन्हें हमेशा अपने अच्छे काम के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन दुखद है।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। शंकरा अस्पताल के निदेशक नागराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद वह हाल में ही बेंगलुरु लौटे थे।