राष्ट्रपति ने 112 "पद्म पुरस्कारों'' को दी मंजूरी, बिहार के इस सांसद का नाम भी है शामिल

Edited By prachi,Updated: 26 Jan, 2019 02:10 PM

bjp mp hukumdev narayan yadav honored padma bhushan

गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के विजेताओं की घोषणा कर दी है।  ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में अवॉर्ड...

पटनाः गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के विजेताओं की घोषणा कर दी है।  ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाती है जहां उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस साल राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें बिहार की भी कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं।

बीजेपी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। वहीं, फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी को पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। बिहार से राजकुमारी देवी, भागीरथी देवी, ज्योति कुमार सिन्हा और गोदावरी दत्ता को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दें कि हुकुमदेव नारायण यादव फिलहाल बिहार के मधुबनी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। हाल ही में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित गया था।

उल्लेखनीय है कि इस बार यह सम्मान पाने वालों में 21 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और 11 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई भी शामिल हैं। वहीं, पद्म पुरस्कार पाने वालों में तीन ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान देने की परंपरा 1954 में शुरू हुई थी। बीच में 1977-1978 और 1993 से 97 के बीच यह पुरस्कार नहीं दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!