अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने सांसद पिता की गाड़ी से पहुंचीं ASP लिपि सिंह

Edited By prachi,Updated: 24 Aug, 2019 12:57 PM

asp lipi singh arrived in court in car of mp father

बिहार की राजधानी पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एके-47 बरामदगी मामले में शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया। अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने पहुंची बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने नए विवाद को जन्म दे दिया। दरअसल लिपि सिंह अनंत...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एके-47 बरामदगी मामले में शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया। अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने पहुंची बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने नए विवाद को जन्म दे दिया। दरअसल लिपि सिंह अनंत सिंह को रिमांड पर लेने अपने पिता और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी से पहुंचीं।
PunjabKesari
लिपि सिंह के सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंचने के बाद सियासत में बवाल मच गया है। अनंत सिंह के समर्थकों और विपक्ष के नेताओं का कहना है कि अनंत सिंह को रिमांड पर लाने के लिए लिपि सिंह का अपने पिता और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी का उपयोग करना यह दर्शाता है कि वो दिखाना चाहती हैं कि वो रसूख वाली हैं।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि लिपि सिंह आईपीएस हैं जिसके चलते उन्हे सरकार द्वारा गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है। इसके बाद भी वह अपने पिता और सांसद की गाड़ी से अनंत सिंह को लेने क्यों गईं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। बता दें कि पटना के बाढ़ अनुमंडल की एडिशनल एसपी लिपि सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!