Edited By Ramanjot,Updated: 06 Jun, 2020 01:29 PM
राजधानी पटना के सभी पीपा पुलों पर 15 जून से परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने आदेश जारी कर दिया है। मॉनसून के आगमन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
पटनाः राजधानी पटना के सभी पीपा पुलों पर 15 जून से परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने आदेश जारी कर दिया है। मॉनसून के आगमन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
पुल निर्माण निगम का कहना है कि 15 जून से सभी पीपा पुलों पर परिचालन बंद हो जाएगा। इनमें महात्मा गांधी सेतु के समानानंतर गायघाट पीपा पुल, दानापुर में दानापुर-पानापुर पीपा पुल, ग्यासपुर-काला दियारा और कच्चीदरगाह-रुस्तमपुर के बीच बने पीपा पुल शामिल हैं। वहीं इन पुलों को कब खोला जाएगा, इसकी तिथि बाद में तय की जाएगी।