Edited By prachi,Updated: 09 Nov, 2018 01:43 PM
बिहार के समस्तीपुर जिले से मिट्टी में धंसने के कारण पांच लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के उजियारपुर स्थित...
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से मिट्टी में धंसने के कारण पांच लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के उजियारपुर स्थित नाजिरपुर सुरहनिया में लोग छठ पर्व की तैयारियां कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने नाजिरपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित तालाब पर गए। मिट्टी धंसने के कारण दो महिलाओं व एक किशोर सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
मृतकों में अमित कुमार, राजकुमारी देवी, लालो पासवान, रूना देवी व शिवजी सिंह शामिल हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।