बेगूसरायः बालिका सुधार गृह से फरार हुई 5 बच्चियां , पुलिस ने 4 को किया बरामद

Edited By Nitika,Updated: 09 Sep, 2019 11:59 AM

5 girls escaped from shelter home

बिहार में एक और बालिका सुधार गृह की कार्यव्यवस्था पर सवाल खड़ा करता हुआ मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले में स्थित एक बालिका सुधार गृह से पांच बच्चियां को फरार हो गई। वहीं पुलिस ने बेगूसराय स्टेशन से चार बच्चियों को बरामद कर लिया है।

 

बेगूसरायः बिहार में एक और बालिका सुधार गृह की कार्यव्यवस्था पर सवाल खड़ा करता हुआ मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले में स्थित एक बालिका सुधार गृह से पांच बच्चियां को फरार हो गई। वहीं पुलिस ने बेगूसराय स्टेशन से चार बच्चियों को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर मुहल्ला स्थित बालिका सुधार गृह का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालिका सुधार गृह से पांच बच्चियां फरार हो गई। सभी बच्चियों की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच है। बालिका सुधार गृह के प्रबंधक ने बच्चियों के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने रेल पुलिस के सहयोग से बेगूसराय स्टेशन से चार बच्चियों को बरामद कर लिया है हालांकि एक अन्य बच्ची की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बरामद की गई चार बच्चियों को बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!