सुहागरात पर बोली पत्नी, मैं प्रेगनेंट हूं... प्रेमी ने अश्लील सीडी बना भेजी घर

Edited By ,Updated: 15 Apr, 2016 01:22 PM

lucknow honeymoon wife pregnant

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक ऐसा मामले सामने आया है। जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां पर सुहागरात के दिन युवक को उस समय झटका लगा जब...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक ऐसा मामले सामने आया है। जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां पर सुहागरात के दिन युवक को उस समय झटका लगा जब उसकी पत्नी ने कहा कि वह गर्भवती है। शादी के पहले दिन ही पत्नी के मुंह से ऐसी बात सुन युवक के होश उड़ गए। दोनों परिवारों की पंचायत होने के बाद उसका गर्भपात कराया गया। 

जानकारी के अनुसार दूसरे जिले में तैनात एक प्रोफेसर का परिवार करेली में रहता है। उनके बेटे की शादी मीरापुर की एक लड़की से पिछले साल हुई थी। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने सुहागरात पर बताया की वह 2 महीने की गर्भवती है। उसने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी जबरदस्ती की है। युवक ने सुबह इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवक का आरोप है कि युवती ने जिस बच्चे को जन्म दिया है वह उसका नहीं है। इसी बात से दोनों परिवारों के बीच संबंध खराब हो गए। 

बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने एक सीडी उसके घर भेजी। उस सीडी को देखकर युवती के पति के होश उड़ गए। उस सीडी में उसकी पत्नी और प्रेमी की अश्लील वीडियो थी। प्रेमी ने उस वीडियो का यू-ट्यूब का लिंक भी भेजा। युवक ने करेली पुलिस को उसका लिंक और यूआरएल नंबर भी जांच के लिए दिया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के परिजनों ने उसे धोखा दिया है अब वह उसकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!