भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान कर रहा योग: राज्यपाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 03:26 PM

yoga restoration of indian culture

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पॉल और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल 8 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत समापन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिला योग...

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पॉल और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल 8 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत समापन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिला योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि योग के साथ ध्यान-साधना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान हो रहा है। राज्यपाल ने 1 से लेकर 8 मार्च तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

कृष्ण कांत पॉल ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखने में संत-महात्माओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। पहले जब संचार के साधन नहीं थे तो संत-महात्मा भिन्न-भिन्न देशों में घूमते थे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भारत के भिन्न भागों में पहुंचाते थे। आज सभी देशों ने योग के महत्त्व को स्वीकार किया है। इस महोत्त्सव में प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!