Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 05:45 PM
देहरादून पुलिस लाइन में17वां राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत राज्यपाल केके पॉल, डीजीपी अनिल कुमार रतूडी सहित कई लोग मौजूद रहें। राज्यपाल ने पुलिस परेड का अभिवादन किया। उसके बाद राज्यपाल,...
देहरादून(कुलदीप रावत): देहरादून पुलिस लाइन में17वां राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत राज्यपाल केके पॉल, डीजीपी अनिल कुमार रतूडी सहित कई लोग मौजूद रहें।
राज्यपाल ने पुलिस परेड का अभिवादन किया। उसके बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित डीजीपी ने अपने भाषणों से पुलिस और जनता को संबोधित किया। इस दौरान राज्यपाल ने सराहनीय सेवा मेडल और पुलिस मेडल से पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। परेड का नेतृत्व पहली बार महिला अधिकारी एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने किया।
राज्यपाल ने अपने भाषण में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और उत्तराखंड पुलिस को उनके कुशल कार्य की बधाई दी। उन्होंने उत्तराखंड को 17 साल पूरे होने पर कहा कि प्रदेश जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। प्रदेश के युवा बहुत प्रतिभावान है।