बेसहारा लोगों की सेवा से बढ़कर दूसरा पुण्य नहीं: आर्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 06:04 PM

service to the destitute people is more than second merits

उत्तराखंड बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रेखा आर्या ने बख में स्थित बालिका निकेतन, नारी निकेतन, शिशु सदन में कन्या पूजन कार्यक्रम में कहा, बेसहारा और साधन विहीन लोगों की सेवा से बढ़कर ओर कोई दूसरा पुण्य नहीं है।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रेखा आर्या ने बख में स्थित बालिका निकेतन, नारी निकेतन, शिशु सदन में कन्या पूजन कार्यक्रम में कहा, बेसहारा और साधन विहीन लोगों की सेवा से बढ़कर ओर कोई दूसरा पुण्य नहीं है। आर्य ने कहा कि हमें कन्या भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि कन्या में दुर्गा के 9 रूपों का वास होता है जिसका पूजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान रामचन्द्र ने हमेशा असहाय लोगों की सहायता की और उसी भाव से हमें भी कार्य करना होगा तभी सही मायने में हम गरीबों का उत्थान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में रह रहे बच्चों, बालिकाओं एवं महिलाओं को हमें समाज के मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास करना होगा तभी हम सही मायने में महिला सशक्तिकरण परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर पूरे परिसर का व्यापक भ्रमण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा।

राज्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के लिए प्रदेश भर में एक अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, तहसलदार खुश्बू आर्या, भुवन जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे, अधीक्षिका माया पाण्डे, मंजू उपाध्याय सहित समाज कल्याण विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!