अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसः पढ़िए अनीता की कहानी, कैसे महिलाओं को दिखा रही स्वरोजगार की राह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 06:28 PM

read the story of anita

आज के युग में महिलाएं राजनीति, प्रशासन, समाज सेवा और अन्य सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अपनी मेहनत से आज वह अपनी कहानी खुद लिख रही है और उन्होंने अपनी कौशलता के साथ सबके चौंकाया है।

बागेश्वर(जगदीश उपाध्याय): आज के युग में महिलाएं राजनीति, प्रशासन, समाज सेवा और अन्य सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अपनी मेहनत से आज वह अपनी कहानी खुद लिख रही है और उन्होंने अपनी कौशलता के साथ सबके चौंकाया है। घर-परिवार हो या समाज अपने महत्त्वपूर्ण निर्णय खुद लेकर नई दिशा देने काम वह बखूबी कर रही है। 
PunjabKesari
गांव को ओडीएफ बनाने पर राज्य सरकार ने किया सम्मानित 
ऐसी ही अनेक सफल महिलाओं में से एक महिला बागेश्वर की अनीता टम्टा भी है। अनीता ग्राम प्रधान है और अपने गांव के विकास के साथ ही उन्होंने सैंकड़ों महिलाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा है। अपने गांव को खुले में शोच से मुक्त करवाने पर उन्हें राज्य सरकार से प्रथम पुरस्कार से भी नवाजा गया था। अनीता को कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सदैव उनके परिवार वालों से सहयोग मिला। उनका कहना है कि अगर परिवार का सहयाग मिले तो कोई भी कार्य करना असंभव नहीं है। उनका कहना है कि गृहणी से लेकर ग्राम प्रधान तक का सफर काफी सीखने वाला था। इसके लिए उन्हें उनके पति से पूरा सहयोग मिला। उनका कहना है कि आज वह सभी निर्णय खुद लेते है। 
PunjabKesari
सैंकड़ों महिलाओं को उपलब्ध करवाया रोजगार 
अनीता आज ग्राम प्रधानी के साथ महिलाओं की 4 संस्थाओं का सफलता पूर्वक संचालन भी कर रही है। अलग-अलग समूहों में करीब 150 महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, पैंकिंग, खिलौने और सैनेटरी नैपकिन बनाना सिखाया जाता है। इसके साथ ही पहाड़ी उत्पादों को बाजार दिलाकर उनकी संस्थाओं ने सैंकड़ों महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलायें भी लगातार आत्मनिर्भर हो रही है। उनका कहना है कि ईत्मनिर्भर होने के साथ महिलायों का सशक्तीकरण भी हो रहा है। इसके लिए सरकार भी सहयोग कर रही है। अनीता का मानना है कि आज के समय में महिलाओं को पुरुष के कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलने के लिए शिक्षित होकर आत्मनिर्भर होना जरूरी है। आज के समय में समाज की सोच बदली है, जो कि महिलाओं में बदलाव की ओर नई क्रांति है। 
PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!