Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 05:16 PM
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की100वीं जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का जो योगदान रहा है उसके लिए उन्हें...
हरिद्वार(सतीश गुजराल): देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का जो योगदान रहा है उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता इंदिरा जी के रास्ते पर चलकर पार्टी को उसका मुकाम हासिल करवाएंगे।
इसके साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कानून व्यवस्था ध्वस्त करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में भाजपा के कार्यकर्त्ता आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं जिसकी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती।