आम जनता को CM से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री एप्प की हुई शुरुआत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 06:06 PM

chief minister app launches to link common people to cm

त्तराखंड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपने मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ सकती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत एप्प की शुरुआत की। एप्प जनता से सीधा संवाद स्थापित करने

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपने मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ सकती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत एप्प की शुरुआत की। एप्प जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उन शिकायतों के तुरंत समाधान में मददगार साबित होगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय हैं। एप्प के माध्यम से देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा।

इस एप्प के द्वारा शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा सकेगी। सरकार की योजनाओं, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप्प से जानकारी मिल सकेगी। एप्प पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों और एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप्प के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!