Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 04:44 PM
उत्तराखंड में बसपा ने भी निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने संगठन में फेरबदल किया। इस दौरान एम.सी गौतम को देहरादून एवं टिहरी जिले का वामसेफ जिला संयुक्त नियुक्त किया गया। इसके अलावा लक्ष्मी चंद को जिला...
देहरादून: उत्तराखंड में बसपा ने भी निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने संगठन में फेरबदल किया।
इस दौरान एम.सी गौतम को देहरादून एवं टिहरी जिले का वामसेफ जिला संयुक्त नियुक्त किया गया। इसके अलावा लक्ष्मी चंद को जिला महासचिव तथा बंटी सूर्यवंशी को बी.वी.एफ. का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
मसूरी विधानसभा में धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह चोपड़ा, सुंदर लाल, विजय मंडल, मान सिंह गौतम नियुक्त किए गए। राजपुर विधानसभा में शिव कुमार, मनीराम, बंटी सूर्यवंशी, आशाराम एवं पदम सिंह को जिम्मेदारी दी गई। रायपुर में श्याम सिंह, मेनपाल सिंह, दिग्विजय, दिनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई।