Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 04:22 PM
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह कर्ज में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने सबसे कम कर्ज लिया था, लेकिन वर्तमान सरकार बार-बार कर्ज लेकर राज्य को...
अल्मोडा: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह कर्ज में डुबो दिया है।
हरीश रावत ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने सबसे कम कर्ज लिया था, लेकिन वर्तमान सरकार बार-बार कर्ज लेकर राज्य को कर्ज में डुबा रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से जनता परेशान है। इसका नुक्सान देश की आम जनता भुगत रही है।