भाजपा कोर ग्रुप बैठकः राज्य विकास के भिन्न-भिन्न मुद्दो पर हुई चर्चा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 05:37 PM

उत्तराखंड में भाजपा विधानमंडल की बैठक मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में हुई। इस कोर ग्रूप की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व सांसद बलराज पासी...

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा विधानमंडल की बैठक मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में हुई। इस कोर ग्रूप की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व सांसद बलराज पासी आदि शामिल हुए। 

बैठक में कोर ग्रुप में निकाय चुनाव संगठन की स्थिति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही 25 जनवरी को आजीवन सहयोग निधि का पहला चरण समाप्त होगा। कोर ग्रुप की अगली बैठक 11 फरवरी को होगी। इसके साथ ही आजीवन सहयोग निधि में इकट्ठी हुई धनराशि संगठन को सौंप दी जाएगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि अभी तक आजीवन सहयोग निधि में 10 से 15 प्रतिशत धनराशि इकट्ठी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दायित्वों को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही दायित्वों को बांट दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अजय भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव के सीमा विस्तार को लेकर विपक्ष लोगों को भड़का रही है। उन्होंने कहा कि निकायों के लिए बजट भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। अजय भट्ट ने कहा कि जनता दरबार लगाया जाएगा लेकिन इसका केंद्र बदल दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!