Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 06:11 PM
उत्तर प्रदेश के जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। वहीं ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं आधा दर्जन लोग ....
जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। वहीं ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घटना जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कामटा की है। जहां के निवासी एक दर्जन मजदूर खेतों में फसल काटने गए थे। फसल काटकर वह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर से अपना संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली समेत सड़क किनारे जा पलटा घटना में ट्रॉली में बैठे एक दर्जन मजदूर घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रास्ते में रामवती और सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतको के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।