'जूता फेंकने से भी ज्यादा निंदनीय है राहुल गांधी का बयान'

Edited By ,Updated: 26 Sep, 2016 08:28 PM

shoe throwing is malleable over rahul gandhi statement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंके जाने की घटना की निंदा की है लेकिन साथ ही कहा है ...

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंके जाने की घटना की निंदा की है लेकिन साथ ही कहा है कि इसके बाद राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान इससे भी अधिक निंदनीय है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने सोमवार यहां पार्टी की नियमित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सभी को लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है लेकिन जूता फेंककर विरोध जताना कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। उनकी पार्टी इस घटना की निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार पर जो आरोप लगाए, वे इस घटना से अधिक निंदनीय हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुये कहा, यह राहुल गांधी के मानसिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है और उन्हें किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जूता फेंकने जैसी घटना को अंजाम देना भाजपा या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चरित्र नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी च्अपने मित्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रवैये पर उतर आये हैं और उनकी तरह अब हर घटना के लिए भाजपा और संघ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को हताश व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी बातें कोई सुन नहीं रहा है, इसलिए उन्होंने इस घटना के लिए भाजपा और संघ परिवार का नाम लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की बात करते हैं लेकिन जब-जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही, किसानों के साथ खिलवाड़ किया गया। हरियाणा और राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकारें थी तब किसानों के साथ नाइंसाफी की गई।

गौरतलब है कि राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज रोड शो के दौरान एक युवक ने जूता फेंका। राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर संघ और भाजपा के लोगों की साजिश से यह घिनौनी हरकत की गई लेकिन वह इससे विचलित होने वाले नहीं हैं। इससे भाईचारा बढ़ाने वाले उनके मिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर चाहे जितने जूते फिकवाए जाएं या कोई अन्य कायराना हरकत करवाई जाय,वह डरने वाले नहीं हैं। वह अपने मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!