निठारी में हुक्का बार पर छापा, एक दर्जन लोग गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 03:59 PM

raid on hookah bar in nithari a dozen people arrested

यूपी स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के निर्देश पर हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोएडा के सेक्टर 31 निठारी गांव स्थित एक मार्केट में संचालित हो रहे....

नोएडाः यूपी स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के निर्देश पर हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोएडा के सेक्टर 31 निठारी गांव स्थित एक मार्केट में संचालित हो रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन हुक्का, पाइप व टोबैको बरामद किए गए हैं।

नोएडा के सैक्टर 31 निठारी गांव के पास स्थित कृष्णा प्लाजा के सेकेंड फ्लोर पर कुछ समय से एक हुक्काबार का संचालन हो रहा था। इसमें आस-पास में रहने वाले युवक और युवतियां फ्लेवर्ड हुक्का पीने के लिए पहुंचते थे। पुलिस के अनुसार इस हुक्का बार की जांच के लिए पिछले कुछ दिन में कई बार पुलिस टीम गई थी, लेकिन उस समय बंद मिला था।

इसके बाद जब पुलिस टीम आज हुक्का बार पहुंची तो काफी लोग हुक्का पीते हुए मिले। इस दौरान छापेमारी कर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कुछ लोग वहां से भाग निकले।

वहीं, पकड़े गए आरोपी सेक्टर 22, सेक्टर 27, सेक्टर 35, मोरना व आस-पास के ही रहने वाले हैं। यह युवक वहां हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने हुक्का बार को सील कर दिया है और संचालक की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!