Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 03:06 PM
मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा गांव में 2 समुदायों के बीच कथित छेड़खानी की घटना को लेकर झड़प हो गई।
मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के संभलहेड़ा गांव में 2 समुदायों के बीच कथित छेड़खानी की घटना को लेकर झड़प हो गई। इस झड़प में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) एसकेएस प्रताप सिंह ने बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में शनिवार शाम यह झड़प हुई। इस संबंध में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 2 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय एक लड़की के साथ अन्य समुदाय के लड़कों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। लड़की के समुदाय वालों ने उन लड़कों को रोका और उन लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया जिससे 8 लोग घायल हो गए, इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गांव की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।