Edited By ,Updated: 07 Jul, 2016 07:06 PM
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने नेताओं और कार्यकत्र्ताओं को जनता से शालीनता से पेश आने की कई बार अपील कर चुके हैं। बावजूद इसके वह गुंडई करने से बाज नहीं आते।
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने नेताओं और कार्यकत्र्ताओं को जनता से शालीनता से पेश आने की कई बार अपील कर चुके हैं। बावजूद इसके वह गुंडई करने से बाज नहीं आते। ठीक इसी तरह का मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया है। जहां जमीनी विवाद में सपा के जि़ला पंचायत सदस्य और उनके गुर्गों ने एक अधिवक्ता और उसके घर की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
मामला चिनहट के बाघामऊ गांव का है। यहां गुरुवार को जमीनी विवाद में सपा के जि़ला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव और उनके गुर्गों ने मिलक एक अधिवक्ता और उसके घर की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि कई की हालत गंभीर है। जवाब में अधिवक्ता इंदल लोधी के पक्ष ने भी पथराव व हमला कर दिया। खूनी संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
हमले में घायल अधिवक्ता पक्ष ने एसएसपी आवास का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पक्षों ने पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया।