'हक मांगो अभियान' के तहत कांग्रेस का जनांदोलन शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 04:56 PM

congress mass movement begins under haq maango abhiyan

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हक मांगो अभियान के तहत कांग्रेस ने जनांदोलन अभियान शुरू किया है....

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हक मांगो अभियान के तहत कांग्रेस ने जनांदोलन अभियान शुरू किया है।

दरअसल इस अभियान के द्वारा कांग्रेस किसानों और बेरोज़गारों के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस ने लखनऊ समेत प्रदेश के सभी मुख्य़ालयों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ में कांग्रेसियों ने कांग्रेस मुख्यालय से जीपीओ तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। विरोध मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने एनेक्सी का घेराव भी किया। कुछ कांग्रेसी एनेक्सी भवन के गेट पर चढ़ गए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरने पर भी बैठे।

कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जनांदोलन के पहले चरण में कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के कर्ज़ माफी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!