अनूपशहर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 03:46 PM

anupshahr assembly constituency up election 2017

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 67 है अनूपशहर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

अनूपशहर विधानसभा संख्या-67
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 67 है अनूपशहर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 28 हजार 833 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 320 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 500 है। सीट पर बीएसपी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बीएसपी के गजेंद्र सिंह ने लगातार दो बार जीत दर्ज की है। जबकि एक बार निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। इस बार सीट पर कौन बाजी मारेगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल सभा राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के उम्मीदवार पर आशा जताती है।
               PunjabKesari
अनूपशहर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनावों में बीएसपी के गजेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के सैयद हिमायत अली को पराजित किया था। जेएकेपी के होशियार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि रालोद के राजीव कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के गजेंद्र सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी की हितेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी के उमेश चंद्र शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने बीएसपी के गजेंद्र सिंह को हराया था। आरटीकेपी के उमेश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के तेजवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!