यूपी में वनवास होगा खत्म, सत्ता में लौटेगी बीजेपी: राजनाथ

Edited By ,Updated: 26 May, 2016 07:50 PM

we do not steal from the public eye to eye in all politics rajnath

केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सूबे की खराब कानून व्यवस्था के लिये अखिलेश यादव सरकार पर तोहमत मढ़ते हुए आज दावा किया कि 14 साल के वनवास के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का सूबे की सत्ता में आना तय है।

सहारनपुर: केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सूबे की खराब कानून व्यवस्था के लिये अखिलेश यादव सरकार पर तोहमत मढ़ते हुए आज दावा किया कि 14 साल के वनवास के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का सूबे की सत्ता में आना तय है। केन्द्र में भाजपा नीति केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित विकास पर्व रैली में राजनाथ सिंह ने कहा,‘वनवास के 14 साल पूरे कर भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी हुई थी। वर्ष 2002 में मुझे समर्थन देने के 14 साल बाद अब सूबे में भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी होगी।’ 
 
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सूबे में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी(सपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘यह बात रिकार्ड में है कि सूबे में भाजपा की कल्याण सिंह सरकार, राम प्रकाश गुप्ता सरकार अथवा मेरे नेतृत्व वाली सरकार ने बेहतर पुलिस व्यवस्था को हमेशा तरजीह दी।’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अभिनव प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने के लिए एजेंसियों के चयन प्रक्रिया विलंबित करने के लिए भी राज्य सरकार को जमकर आडे हाथ लिया। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार द्वारा की जा रही देरी की वजह से सूबे के किसानों का हित प्रभावित हो रहा है।’ राजनाथ सिंह ने ओलावृष्टि और तूफान से हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग नहीं करने के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की। 
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों को मुआवजा देने के लिए 2801 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये थे। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब भी हजारों किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में हाल में हुए चुनावों में कांग्रेस को जनता ने दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘वह मैदानों से भगा दी गयी और अब कुछ पहाडी क्षेत्रों में बची है। मुझे भरोसा है कि उसका वहां भी सफाया हो जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य के हर जिले का 2019 तक विकास कर दिया जायेगा। इसके लिए केन्द्र सरकार हर गांव को कम से एक 80 लाख रुपये उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा सरकार बने दो साल पूरे हो चुके हैं। हमारे दो वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता अच्छे से जानती है कि हम जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को समझते हैं। आज दो साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा आपको देने आए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!