कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 01:01 AM

blow to the congress the bjp joined rita bahuguna joshi

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी ने वीरवार को दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया।

लखनऊ(अजय कुमार): यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी ने वीरवार को दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रीता को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले कई दिन से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

कांग्रेस को बड़ा झटका
प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर प्रदेश में ब्राह्मण वोट बैंक को फोकस करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी में सीएम चेहरा बनाया। रीता बहुगुणा जोशी ब्राह्मण समुदाय से हैं और पार्टी के ब्राह्मण चेहरों में सबसे आगे हैं। ऐसे में उनके बीजेपी के शामिल होने की आशंका को कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा सकता है।

कांग्रेस छोडऩे की ये हो सकती हैं वजह
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर हैं और प्रदेश में चुनाव की कमान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाल रखी है। ऐसे में रीता बहुगुणा जोशी की प्रदेश में क्या भूमिका है? शायद यही सवाल रीता बहुगुणा जोशी के लिए कांग्रेस के कटने की वजह हो सकता है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं रीता 
रीता बहुगुणा जोशी 2007-2012 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। वह एक जमीनी नेता के रूप में जानी जाती हैं। यूपी में उन्होंने जनता से जुड़े अनेक मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं के साथ आवाज बुलंद की। गौरतलब है कि रीता बहुगुणा जोशी के भाई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जोशी पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। उस समय भी रीता बहुगुणा जोशी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हुई थीं, हालांकि उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया था।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस दौरान रीता बहुगुणा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ दिये गए बयान को उन्होंने अनुचित बताया। रीता ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रहित में कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सेना के साथ खून की दलाली करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। 

हमें राजनीति करना सिखा रहे हैं प्रशांत किशोर
रीता बहुगुणा ने कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर हमें कैसे उठना-बैठना है उसे सिखा रहे हैं। वह हम लोगों को राजनीति करना सिखा रहे हैं।

Up Hindi News की अन्य खबरें पढऩे के लिए fb.com/upkesari और @punjabkesari पर फॉलो करें। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!