पांच बच्चों की मां ने प्रेमी साथ मिलकर पति को दी भयानक मौत (Pics)

Edited By ,Updated: 10 Oct, 2015 06:27 PM

saharanpur woman lover husband

यूपी के सहारनपुर जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जिसमें 5 बच्चों की मां पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि...

सहारनपुरः यूपी के सहारनपुर जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जिसमें 5 बच्चों की मां पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि महिला ने सारे रिश्तों की अहमियत को तोड़ते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस मे दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया है।मामला कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव फतेहपुर का है। जानकारी के अनुसार,मृतक अश्विनी की पत्नी प्रतिभा 5 बच्चों की मां है। मृतक का चचेरा भाई जिसका नाम नीटू बताया जा रहा है का उसका उनके घर आना-जाना था। इसी के चलते नीटू और प्रतिभा के बीच प्रेम-संबंध बन गए।

उनके प्यार में रुकावट बन रहे प्रतिभा के पति को उन दोनों ने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसी प्लान के चलते पहले उन्होंने पहले उसे शराब पिलाई व चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।अश्विनी की हत्या के बाद दोनों गांव छोड़कर भाग रहे थे,लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अश्वनी और प्रतिभा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटियां और 3 बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। सबसे छोटी बेटी की उम्र करीब डेढ़ साल है। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि पहले उसके नीटू के साथ ऐसा कोई संबंध नही था। पिछले कुछ ही महीनों से वे एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!