झाड़ फूंक के बहाने मौलाना ने किया महिला से रेप, रंगेहाथों पकड़ा गया

Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 05:18 PM

maulana chandeliers shed burned by raping women

बिजनौर में झाड़ फूंक के बहाने एक महिला के लगातर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर(दीपक कुमार): बिजनौर में झाड़ फूंक के बहाने एक महिला के लगातर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
मामला थाना शहर कोतवाली इलाके का है। जहां झाड़ फूंक के नाम पर मौलाना अनवारूलहक ने एक महिला के साथ लगातार यौन उत्पीडऩ किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें मौलाना को रंगे हाथों पकड़ा भी गया है।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी मौलाना अनवारूल्लहक ने नजीबाबाद थाने में कुछ लोगों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। मौलाना ने आरोप लगाया था कि 4-5 लोगों ने उनका 50 हजार रुपया और कान का कुंडल छीन लिया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब छानबीन की तो मौलाना का कुंडल उसके ही जेब से बरामद हुआ। 
 
वहीं दूसरी तरफ महिला के पति ने मौलाना अनवारूलहक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि पिछले काफी दिनों से उसकी पत्नी का शोषण किया जा रहा है। मौलाना उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था और उसको किसी कमरे में रखा था। झाड़-फूंक के बहाने लगातार उसका शोषण किया जा रहा है। साथ ही महिला के पति द्वारा एक वीडिय़ो क्लिप भी दी है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जो इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!