दबंगाें ने दलित महिला काे जिंदा जलाया

Edited By ,Updated: 30 Oct, 2015 05:51 PM

dbangon dalit woman burnt alive

दक्षिणटोला थानान्तर्गत बैजापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए बच्चों के विवाद में एक दलित महिला पुष्पा साहनी (32वर्ष) को चारपाई में बांधकर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया गया।

मऊ (विवेक त्रिपाठी)- दक्षिणटोला थानान्तर्गत बैजापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए बच्चों के विवाद में एक दलित महिला पुष्पा साहनी (32वर्ष) को चारपाई में बांधकर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया गया। परिजनों की मदद से गम्भीर रूप से जली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 
 
मामला बच्चों के विवाद का है। एक सप्ताह पूर्व पडोसी के बच्चों के साथ पीड़िता के बच्चों का विवाद हो गया था, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत बुलाकर सुलह कराने का प्रयास भी किया गया। लेकिन विपक्ष द्वारा सुलह की बात मानने से इन्कार कर दिया गया। आज शुक्रवार को पुनः विवाद में दोपहर 1:00 बजे पुष्पा को उसके घर के सामने चारपाई में बांधकर दबंगों ने मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। तभी पीड़िता का देवर घर पंहुचा और वहां पीड़िता को जला देखकर सन्न रह गया और आनन-फानन में गम्भीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
परिजनों की माने तो ये पूरा मामला ग्राम प्रधान की मिली भगत से हुआ है। दबंगों ने भरी पंचायत में पीड़िता को मारने का एलान किया था। आज दबंगों को मौका मिल ही गया जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो उन्होंने पीड़िता को चारपाई में बांध कर आग के हवाले कर दिया, जिसमें पीड़िता बुरी तरह झुलस गयी। पीड़िता के भाई ने बताया की बहन कुछ दिनों पूर्व उसके घर आई थी और इस मामले को बताया था और कहा था की दबंगों ने उसे मारने की धमकी दी है। 
 
बताते चले की पूरा मामला पीड़िता और उसके पडोसी से बच्चों को लेकर झगडे के बाद हुआ है। आरोपी अम्बिका के 6 या 7 साल के लड़के ने पीड़िता की 5 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी कर दी थी जिसपर पीड़िता ने लड़के की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में जमकर झगड़ा हुआ और मामला पंचायत तक जा पंहुचा। पंचायत में लड़के के दबंग घरवालों ने सुलह करने से इनकार कर दिया था और पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकी भरी पंचायत में दे डाली। आज पीड़िता को दबंगों ने जला डाला। पीड़िता जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। 
 
इस मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की अभी मामले में एफआईआर होना है इस पर फिलहाल कोई टिप्पड़ी नहीं करेंगे। एफआईआर के बाद ही विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!