योगी के CM बनते ही इतिहास रचने की तैयारी में BJP

Edited By ,Updated: 18 Mar, 2017 07:50 PM

yogi gets command of up two deputy cm announcements

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज उनके नाम का एेलान हुआ।

लखनऊ: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज उनके नाम का एेलान हुआ।

दो उपमुख्यमंत्री भी बनाया गया 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी आेम माथुर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। एेसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं। 

एक हफ्ते के मंथन के बाद लिया गया निर्णय
प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के एेलान को लेकर करीब एक हफ्ते का इंतजार आज शाम खत्म हो गया और विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को अप्रत्याशित रूप से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। गोरक्षापीठाधीश्वर आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता की है। 

21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे योगी 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि योगी ने बैठक में आग्रह किया था कि उन्हें दो और सहयोगी दिये जायें। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मौर्य ने कहा कि वह भाजपा के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हैं। प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिये काम किया जाएगा। आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चौथे और कुल 21वें मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता तथा राजनाथ सिंह प्रदेश की भाजपा सरकारांे में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें से कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!