Edited By ,Updated: 23 Feb, 2017 11:22 AM
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व पूरे सबाब पर है। चुनाव जीतने के लिए नेता तरह तरह की तरकीब निकालकर न केवल अपने कार्यकर्ताओं को खुश कर रहे हैं बल्कि जनता का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
गोरखपुर(रुद्र प्रताप सिंह): उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व पूरे सबाब पर है। चुनाव जीतने के लिए नेता तरह तरह की तरकीब निकालकर न केवल अपने कार्यकर्ताओं को खुश कर रहे हैं बल्कि जनता का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के गोरखपुर जिले में सामने आया है। जहां सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को करन-अर्जुन मिल्क, बादाम, काजू, अखरोड़, किसमिस और के सर युक्त मिल्क पिलाया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं का जोश कम न हो।
गोरखपुर के कांग्रेस और सपा के नेताओं ने मिलकर इस योजना को तैयार किया है। केसर युक्त करन अर्जुन मिल्क कार्यकर्ताओं को बारी बारी से पिलाया जा रहा है। ये कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा। लोगों की माने तो इस दूध को पीने के बाद सभी कार्यकर्ताओं में जोश और भर जाएगा।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शुरू किया गया ये कार्यक्रम: सपा-कांग्रेस
सपा नेता आफताब आलम का कहना है कि अखिलेश और राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लोग गोरखपुर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये कार्यक्रम इस लिए रखा गया है कि कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज किया जा सके। वहीं कांग्रेस नेता अनवर हुसैन का कहना है कि सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव को लेकर दिन रात काम कर रहे हैं। यहां तक कि वह सो नहीं पा रहे हैं। हम लोग उन्हें केसर युक्त दूध इसलिए पिला रहे हैं ताकि उन्हें थकान न महसूस हो। विरोधियों से मुकाबला के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए हम दूध पिला रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।