नहीं होगा सपा-कांग्रेस का गठबंधन! अखिलेश-प्रशांत किशोर की बैठक बेनतीजा

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 09:15 PM

sp congress coalition would not now

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर चल रहीं अटकलें लगभग खत्म हो गई हैं। सीटों को लेकर फंसा पेंच अंतत: कामयाब नहीं हुआ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के कांग्रेस उम्मीदवारों की कल घोषणा किये जाने के एलान के साथ ही समाजवादी पार्टी(सपा) का उसके साथ प्रस्तावित बहुचर्चित गठबन्धन फिलहाल अब नहीं होगा। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी कल पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवारों​​​​​​​ की घोषणा कर देगी। इस एलान के बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि कांग्रेस और सपा में चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होगा। उधर, सपा सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधानसभा की कुल 403 सीटों में से 120 की मांग कर रही है जबकि उसके लिए करीब 80 सीटों को छोडऩे का मन बना लिया गया है। उनका कहना था कि कायदे से देखा जाये तो कांग्रेस को सिर्फ 54 सीटें ही मिलनी चाहिए, इसके बावजूद सपा 80 सीटें छोडऩे को तैयार है लेकिन कांग्रेस अपने हठ पर अड़ी हुई है। 

उन्होंने कहा कि सपा तो चाहती है कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाय ताकि  साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से हरहाल में रोक दिया जाये। दोनों पार्टियों के अपने अपने रुख पर अड़े रहने की वजह से प्रस्तावित गठबंधन खटायी में पड़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गठबंधन से कांग्रेस और सपा दोनो को फायदा होता लेकिन अलग अलग लडऩे से मतों का बंटवारा ही होगा। 

​​​​​​​UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!