संगीत सोम के प्रचार वाहन में दिखाई गई विवादित वीडियो, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By ,Updated: 18 Jan, 2017 04:21 PM

som music promotional vehicle shown in the video in question

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी और सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मेरठ: मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी और सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने वीडियो क्लिप को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 

कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी. क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे। क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। इसे प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

बताया गया है कि प्रचार वाहन यूपी 15 बीटी (टाटा) के जरिए वीडियो क्लिप को दिखाया जा रहा था। वाहन पर सवार व्यक्ति चंद्रशेखर सिंह और ड्राइवर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन से मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी का अनुमोदन प्रमाण पत्र मांगा गया जो वो नहीं दिखा पाए। 

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध है। चंद्रशेखर सिंह और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!