Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 01:19 PM
हाल ही में शहीद की पत्नी ने चोली भेजकर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया था। अब योगी सरकार के खिलाफ भी एक अन्य महिला ने कानून व्यवस्था को लेकर इसी तरह की नाराजगी जाहिर की है।
आगरा: हाल ही में शहीद की पत्नी ने चोली भेजकर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया था। अब योगी सरकार के खिलाफ भी एक अन्य महिला ने कानून व्यवस्था को लेकर इसी तरह की नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने सीएम योगी को चूडिय़ां गिफ्ट की है।
कार्यकर्ता मोनिका नाज खान का कहना था कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को रोक नही पा रहे हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं, बच्चे जिंदा जलाए जा रहे हैं और बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। कार्यकर्ता ने कहा कि 'मैं मीडिया के माध्यम से योगी जी को चूडिय़ां गिफ्ट कर रही हूं, कि वे चूडिय़ा पहनकर घर बैठें, वे सरकार नहीं चला पाएंगे।'
उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियों ने 70 दिन की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी आगरा ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था पर उनसे हस्तक्षेप की अपील की।