Edited By ,Updated: 29 Mar, 2017 02:05 PM
ग्रेटर नोएडा में दो दिन में नाइजीरियन लोगों पर हमले की दूसरी घटना सामने आई है।
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में दो दिन में नाइजीरियन लोगों पर हमले की दूसरी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नॉलेज पार्क के पास कुछ लोगों ने ऑटो रुकवाकर छात्रा को नीचे उतारा और पीटने लगे।
छात्रा केन्या की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा को पेट और सिर में चोट आई है। छात्रा को तुंरत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले में घायल लड़की को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
मंगलवार को जिले के डीएम की मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, पर ताजा घटना से साफ है कि पुलिस अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।