कांग्रेस जिस साईकिल पर हुई सवार उसे मुलामय कर चुके हैं पंचर: राजनाथ

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2017 07:02 PM

congress was on the bicycle riders had punctured her mulamay  rajnath

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण तथा लघु एव सीमांत किसानों का कर्जा माफ...

आजमगढ़: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण तथा लघु एव सीमांत किसानों का कर्जा माफ होगा। 

जिले के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानागंज में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये राजनाथ सिंह कहा कि पिछले पांच साल से सत्तारुढ़ सपा सरकार का दावा है कि यहां विकास हो रहा है लेकिन विकास के नाम पर केवल छलावा है। आठ सड़कों की हालात बदतर है। काम बोलना नहीं काम दिखना चाहिए। सपा और बसपा प्रदेश से जा रही है और 11 मार्च के बाद भाजपा एक बेहतर सरकार देगी जिसमें सभी वर्गों का सम्मान होगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। जो सरकार न बिजली दे सके, न अनाज खरीद सके उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि सपा ने अपनी कमजोरी के चलते कांग्रेस की बैसाखी का सहारा लिया है लेकिन ये कमजोर बैसाखी है। उन्होंने खाट पंचायत पर भी चुटकी लेते हुये कहा कि खाट सोने के लिए होती है। चार माह पहले कांग्रेस ने खाट पकड़ ली है वह चुनाव क्या लड़ेगी। कांग्रेस जिस साइकिल पर चढ़ी है उसे मुलायम सिंह यादव ने पहले ही पंचर कर दिया और चाचा ने चैन निकाल ली है। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हाथी पैसा नहीं खाता वह पीपल खाता है। हाथी को जिंदा रखना है तो पीपल खिलाना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में सबसे बेहतर सरकार भाजपा ही चला सकती है। इस बात को दुनिया ने समझ लिया है। मुखिया की नीयत साफ होगी तो बड़े-बड़े अपराधियों का सफाया होगा। राजनीति में दम खम से होता है और खोखले दावों से कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा सत्ता में आई तो कानून का राज होगा और गुंडे जेल में होंगे। 

भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उससे भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। केंद्र सरकार की पूरी दुनिया में साख है ‘बसुधैव कुटुम्बकम’ के आधार पर भाजपा सरकार चलाती है। लोकतंत्र और लोकशाही बगैर लोकलाज के नहीं चलेगा। इस बार भाजपा प्रत्याशी को मत दें। कमल के फूल को देखिये उसे ले आइये लक्ष्मी घर में आयेगी। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सकल घरेलू उत्पाद दर 8.4 फीसदी रही है जो आज तक नहीं रही। नौजवानों को कौशल विकास के तहत उनको ऋण दिया जायेगा और उनको स्वत: रोजगार के लिए प्रेरित किया जायेगा। जिस बेटी को लोग बोझ समझते हैं भाजपा सरकार उनकी शादी तक दो लाख रुपये देगी। उन्होंने अटल सरकार में अपने कृषि मंत्रित्वकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस वक्त कृषि के क्षेत्र में काफी काम हुआ। इस बार प्रदेश में सरकार बनी तो शून्य फीसदी पर किसानों को ऋण दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!