गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर भाजपा ने अपनी पीठ थपथपायी

Edited By ,Updated: 15 Mar, 2017 08:24 PM

bjp patrols its back on gayatri prajapati  s arrest

सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी का श्रेय लेने का प्रयास करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह तो शुरूआत है और उसकी सरकार राज्य में कानून एवं व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

नई दिल्ली: सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी का श्रेय लेने का प्रयास करते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह तो शुरूआत है और उसकी सरकार राज्य में कानून एवं व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रजापति को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी क्योंकि अखिलेश यादव उनका बचाव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि जैसे ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी, प्रजापति जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह तो महज शुरूआत है। कानून एवं व्यवस्था के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपराधियों को जेल भेजा जायेगा। 

शर्मा ने कहा कि जो पुलिस प्रजापति को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी, उसने ही अब गिरतार किया। अगर मुख्यमंत्री हत्या और बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण प्रदान करे तब पुलिस ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है और वह प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!